सपने में काजल लगाते देखना कैसा होता है

सपने में काजल लगाते देखना कैसा होता है आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं | दोस्तों हम सभी को बहुत बार सपने में काजल दिखाई पड़ता है जिसका अलग- अलग मतलब होता है | कभी सपने में कोई काजल लगाते हुए दिखाई देता है तो कभी यूँ ही हमें काजल का डिब्बा दिखाई देता है लेकिन इन सबका कुछ ना कुछ मतलब अवश्य होता है |

यह सभी सपने हमें प्रकृति की तरफ से सचेत करने के लिए भेजे जाते हैं और इनका सही मतलब जानकर हम  अपने आने वाले अच्छे या बुरे समय को पहचान सकते हैं और पहले से इसके लिए तैयार हो सकते है  |

आज इस लेख में हम आपको सपने में खुद को काजल लगाते हुए देखना , सपने में काजल देखना , सपने में काजल खरीदना कैसा होता है इस बारे में बताने वाले है | यदि आप भी इस बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो लेख को अंत तक पढ़े ताकि कोई भी जरुरी जानकारी आपसे छूटने न पाए |

सपने में स्वयं को काजल लगाते हुए देखना

सपने में स्वयं को काजल लगाते हुए देखना बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है | इस तरह का सपना आपको शारीरिक रूप से चोट लगने , कोई बड़ी बीमारी होने , दुर्घटना होने आदि का संकेत देता है | ऐसा सपना आने के बाद आपको बहुत सोच समझकर बाहर निकलना चाहिए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बच सके |

इसके साथ ही यदि आपको लम्बे समय से कोई बीमारी है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए अन्यथा यह बीमारी बढ़ सकती है और आपको पैसे के साथ ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है | सपने में स्वयं को काजल लगाते हुए देखने से आपके परिवार के सदस्यों के साथ भी किसी तरह की दुर्घटना घट सकती है या फिर कोई बीमार पड़ सकता है | इसलिए ऐसा सपना आने पर आप सभी को सतर्क रहना चाहिए ताकि ऐसी किसी भी परेशानी से बचा जा सके |

सपने में काजल देखना

सपने में काजल देखना भी एक बुरा सपना माना जाता है | यह सपना जीवन में किसी तरह की समस्या आने का संकेत देता है | ऐसा सपना आने पर आपकी समाज में बदनामी हो सकती है या फिर आपके नाम को ख़राब करने के लिए आपका कोई अपना ही साजिश कर सकता है | इस तरह का सपना आने पर आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे आपको ऐसी परेशानी का सामना करना पड़े |

सपने में काजल खरीदना

सपने में काजल खरीदते हुए देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है | इसका मतलब होता ही आपकी वजह से जल्दी ही आपके घर में या काम में किसी तरह की समस्या आ सकती है और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है | यह सपना घर परिवार में कलह होने व कई अन्य परेशानियों के आने का संकेत देता है इसलिए इस तरह का सपना देखने पर आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना चाहिए |

sapne me kisi ko pranam karna | सपने में चरण स्पर्श करना

डिस्क्लेमर – आज हमने इस लेख में आपको सपने में काजल लगाते देखना कैसा होता है इस बारे में जानकारी दी है| लेख में दी गयी सभी जानकारी पूर्णतया प्रामाणिक स्रोतों व प्रचलित मान्यताओ के आधार पर दी गयी है लेकिन उसके बावजूद हमारी टीम के द्वारा लेख की सत्यता व उसकी विश्वसनीयता के सम्बन्ध में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की जाती है | अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे –

click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top